Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सफलता को लेकर कैटरीना कैफ ने दे दिया ये बड़ा बयान

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्रियों में शूमार बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ इन दिनों भारत फिल्म की अपार सफलता के कारण सुर्खियों में बनी हुई है। बॉलीवुड की ये स्टार अभिनेत्री अब इन दिनों अक्षय कुमार के साथ सूर्यवंशी फिल्म में काम कर रही है। ये फिल्म अगले साल 27 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

इश्क-विश्क के रीमेक में इस अभिनेत्री को देखना चाहती है अमृता राव

बॉलीवुड फिल्मों में कैटरीना कैफ को लगातार सफलताएं मिल रही है। इस अभिनेत्री ने सफलता को लेकर बयान दिया है। उनका मानना है कि सफलता की गारंटी कोई नहीं दे सकता है और असफलता को दिल से नहीं लगाना चाहिए।

अब कबीर सिंह ने कमाई के मामले में इन दो बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

साल 2003 में फिल्म बूम से अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत करने वाली कैटरीना कैफ ने कहा कि सफलता की गारंटी कोई भी नहीं दे सकता है। उनका मानना है कि सफलता को अपने सिर पर न चढऩे दें और असफलता को दिल से न लगाएं।

बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दे चुकी कैटरीना कैफ ने अपने अब तक के फिल्मी करियर को खूबसूरत बताया। हालांकि इस दौरान उन्होंने कहा कि वह अतीत के बारे में सोचने के स्थान पर आगे देखना ज्यादा पसंद करती हैं।गौरतलब है कि कैटरीना और सलमान खान की फिल्म भारत दो सौ करोड़ रुपए से अधिक का बिजनेस करने में सफल रही है।