Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दबंग दिल्ली ने एकतरफा मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स को हराया

मुंबई
दबंग दिल्ली ने पेशेवर कबड्डी लीग के सातवें सत्र में जीत का क्रम जारी रखते हुए रविवार को यहां हरियाणा स्टीलर्स का 41-21 से करारी शिकस्त दी। चंद्रन रंजीत (11 अंक) और नवीन कुमार (10 अंक) के दमदार खेल से दिल्ली की टीम ने सत्र की तीसरी जीत दर्ज की। नवीन का यह दूसरा ‘सुपर 10’ स्कोर था। इससे पहले उसने हैदराबाद में तेलुगु टाइटन्स के खिलाफ भी 10 अंक बनाये थे। मध्यांतर के समय दबंग दिल्ली की बढ़त 15-10 की थी लेकिन इसके बाद टीम ने आक्रामक रूख अख्तियार किया और हरियाणा स्टीलर्स के खिलाड़ी उन्हें रोकने में नाकाम रहे। हरियाणा की यह दो मैचों में पहली हार है।