Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप फाइनल: क्या इस मिथक को तोड़ पाएगी इंग्लैंड? 

खेल डेस्क। इयोन मोर्गन की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम रविवार को जब विश्व कप के खिताबी मुकाबले में भिड़ेगी तो उसका एकमात्र लक्ष्य इस टूर्नामेंट के फाइनल में हार के मिथक को तोडऩा होगा।

राशिद खान बने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में अफगानिस्तान टीम के कप्तान

क्रिकेट की जन्मदाता इंग्लैंड अभी तक तीन बार विश्व कप के फाइनल में हार चुकी है। इंग्लैंड ने इससे पहले 1779, 1987 और 1992 के विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया था। इन विश्व कप के फाइनल्स में उसे क्रमश: वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

इस बार न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड को विश्व कप जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। मेजबान टीम न्यूजीलैंड को कतई हलके में नहीं लेना चाहेगी, जिसने सेमीफाइनल में भारत को हराकर उलटफेर किया था।

टेनिस के इन दो महान खिलाड़ियों के बीच खेला जाएगा विंबलडन फाइनल

इंग्लैंड का लॉड्र्स मैदान रविवार को पांचवीं बार विश्व कप फाइनल की मेजबानी करेगा। इस मैदान पर न्यूजीलैंड का इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा है। यहां खेले गए दो मुकाबलों में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड पर जीत दर्ज की है।रविवार को दोनों में से कोई भी टीम खिताब जीते, क्रिकेट को 23 साल बाद नया विश्व चैम्पियन मिलना तय है। अभी तक ये दोनों ही टीमें विश्व कप नहीं जीत सकी है।