खेल डेस्क। कप्तान विराट कोहली इस बार लीग चरण में टॉप पर रहने के बाद सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार के कारण भारतीय टीम के विश्व कप से बाहर होने के कारण बहुत ही निराश हैं।इस हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने आईसीसी को भविष्य में नॉकआउट चरण में इंडियन प्रीमियर लीग प्रारूप का प्लेऑफ लाने का सुझाव दिया है।
क्या इस बार टूट पाएगा सचिन का ये 16 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड? अब ये हैं दावेदार
न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद विराट कोहली ने माना था कि भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में 240 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले 45 मिनट में ही मैच गंवा दिया था। इससे करोड़ों भारतीय दर्शकों की उम्मीदें टूट गई थीं जबकि टीम इंडिया लीग चरण में शीर्ष पर रही थी।
इस दौरान विराट कोहली से जब पूछा गया कि क्या भविष्य में इंडियन प्रीमियर लीग के प्रारूप का प्लेऑफ विश्व कप में विकल्प होना चाहिए तो भारतीय कप्तान ने कहा कि कौन जानता है कि भविष्य में शायद ऐसा हो जाए।
मिशेल स्टार्क ने तोड़ा 12 साल पुराना ये विश्व रिकॉर्ड, इस महान गेंदबाज का कीर्तिमान किया ध्वस्त
इस दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली ने तो यहां तक कह दिया कि अगर तालिका में पहले स्थान पर रहना मायने रखता है, तो मुझे लगता है कि विश्व कप के स्तर को देखते हुए इन चीजों पर विचार किया जा सकता है।
अगर आईसीसी विराट कोहली के इस सुझाव पर अमल करती है तो आने वाले समय में विश्व कप के लीग चरण में टॉप रहने वाली दो टीमों को फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिलेंगे।गौरतलब है कि विश्व कप के सेमीफाइनल में बुधवार को भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 रन से हार का सामना करना पड़ा था।