Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चान और डोडिग की जोड़ी मिश्रित युगल में चैम्पियन बनीं

लंदन
ताइवान की लतिशा चान और क्रोएशिया के इवान डोडिग की मिश्रित युगल जोड़ी ने विम्बलडन के फाइनल में रविवार को यहां स्वीडन के स्वेडे रोबर्ट लिंडस्टेड्ट और लात्विया की जेलेना ओस्टापेंको की जोड़ी को शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। आठवीं वरीयता प्राप्त इस जोड़ी ने लिंडस्टेड्ट और ओस्टापेंको की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से हराया। चान और डोडिग की जोड़ी ने इससे पहले लगातार दो बार फ्रेंच ओपन का खिताब हासिल किया है लेकिन दोनों के लिए यह विम्बलडन का पहला खिताब है। चान ने हालांकि इससे पहले 2017 में मार्टिना हिंगिस के साथ अमेरिकी ओपन का खिताब जीता था।