Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हरमनप्रीत कौर ने लंकाशर थंडर्स के साथ करार बढ़ाया

मैनचेस्टर
भारतीय महिला टी20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने किया सुपर लीग टी20 टूर्नामेंट के लिए लगातार दूसरे सत्र में लंकाशर थंडर्स के साथ करार किया। हरमनप्रीत अगले सत्र के लिए टीम से जुड़ने वाली पहली विदेशी खिलाड़ी हैं। हरमनप्रीत ने कहा कि किया सुपर लीग के लिए एक बार फिर लंकाशर थंडर्स के साथ अनुबंध करके उत्साहित हूं। मैंने लंकाशर में पहले सत्र का लुत्फ उठाया, सभी ने मेरा ख्याल रखा और ड्रेंिसग रूम में मेरे कुछ शानदार मित्र हैं जिनके साथ दोबारा खेलने के लिए मैं इंतजार नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि यह काफी प्रतिभावान टीम है और 2018 में फाइनल में जगह बनाने से चूकने के बाद मुझे पता है कि हम इस बार आगे बढ़ने के लिए भूखे हैं।