Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईओए ने गोवा पर लगाया जुर्माना कम किया

पणजी
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने गोवा सरकार पर 36वें राष्ट्रीय खेलों की समयसीमा लगातार बढ़ाने के कारण लगाये जुर्माने की राशि में लगभग चार करोड़ रूपये की कटौती की है। गोवा के खेल मंत्री मनोहर अजगांवकर ने बुधवार को राज्य विधानसभा में कहा कि दस करोड़ रूपये के जुर्माने को लेकर राज्य सरकार के आग्रह के बाद आईओए ने एक जुलाई को भेजे गये पत्र में बताया कि राज्य को अतिरिक्त मेजबानी शुल्क के रूप में छह करोड़ रूपये का भुगतान करना होगा। इससे पहले आईओए ने अप्रैल में गोवा को 36वें राष्ट्रीय खेलों की समयसीमा लगातार चूकने पर दस करोड़ रूपये का जुर्माना भरने के लिये कहा था। गोवा ने आम चुनावों के कारण इस साल मार्च अप्रैल में खेलों की मेजबानी करने में असमर्थता जतायी थी।