खेल डेस्क। लगता है इस समय भारतीय टीम में सबकुछ सही नहीं चल रहा है। मीडिया की खबरों से भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाडिय़ों के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही है।
टी-20 टीम में वेस्टइंडीज के इन दो दिग्गज क्रिकेटरों की लम्बे समय बाद हुई वापसी
इन खबरों की मानें तो कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान रोहित शर्मा के बीच दबदबे की लड़ाई के चलते भारतीय क्रिकेट टीम दो धड़ों में बंट चुकी है। इसी के चलते इंगलैंड में खेले गए विश्व कप में विराट कोहली की कप्तानी वाली ये भारतीय टीम दो गुटों में बंटकर खेली थी।
इसमें एक गु्रप विराट कोहली का तो दूसरा सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का था। विश्व कप के दौरान रोहित के गुट के क्रिकेटरों ने कप्तान कोहली और कोच रवि शास्त्री के कई फैसलों पर नाराजगी जाहिर की थी। इसी के चलते विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच अनबन बढ़ती चली गई।
प्रो कबड्डी लीग: जयपुर पिंक पैंथर्स ने किया विजयी आगाज, यू मुंबा को 42-23 से दी शिकस्त
खबरों के अनुसार, न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए विश्व कप सेमीफाइनल में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को बाहर बैठाए जाने के फैसले से रोहित का ग्रुप नाराज था। क्योंकि मोहम्मद शमी ने इस विश्व कप के 4 मैचों में 14 विकेट हासिल किए थे। वहीं यह गु्रप रवींद्र जडेजा को पर्याप्त मौका नहीं देने के कारण भी असंतुष्ठ था।
शायद इसी कारण विराट कोहली ने वेस्टइंडीज दौरे की सीमित ओवरों की शृंखलाओं में आराम नहीं करने का फैसला किया होगा, क्योंकि अगर उनकी अनुपस्थिति में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने इस दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया तो रोहित शर्मा की टीम इंडिया की कप्तानी के लिए दावेदारी प्रबल हो जाती।