खेल डेस्क। भले ही इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स आईसीसी विश्व कप फाइनल में न्यूजीलैंड की हार का कारण बने हो, लेकिन इस देश ने उसे बड़ा सम्मान देते हुए ;न्यूजीलैंडर ऑफ द ईयर चुना गया है। इंग्लैंड की ओर से खेलने के बावजूद स्टोक्स को न्यूजीलैंड से संबंध होने के कारण यह सम्मान दिया गया है। इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर का जन्म न्यूजीलैंड में ही हुआ था। उनके माता पिता भी यही पर रहते हैं।
भारतीय टीम में शामिल होगा राजस्थान का यह तेज गेंदबाज, यह है वजह
मूल रूप से न्यूजीलैंड के निवासी स्टोक्स 12 साल की उम्र में अपने परिवार के साथ इंग्लैंड में बस गए थे। उनके पिता कुछ साल पहले वापस न्यूजीलैंड लौट गए थे, लेकिन स्टोक्स अपने परिवार संग इंग्लैंड में ही रहते हैं।
अब अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट की इस तकनीक का रणजी ट्रॉफी में भी होगा इस्तेमाल
विश्वकप फाइनल में नाबाद 84 रन की पारी खेलने वाले स्टोक्स को कीवी कप्तान केन विलियम्सन के साथ सर्वश्रेष्ठ न्यूजीलैंडर का पुरस्कार दिया गया है।आईसीसी विश्वकप 2019 में बने स्टोक्स ने 66.42 के औसत से 465 रन बनाए थे। इसमें उन्होंने सात विकेट भी अपने नाम किए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 89 रन था। उन्होंने इस विश्व कप में 11 छक्के और 38 चौके लगाए थे।