खेल डेस्क। क्रिस वोक्स और लेग स्पिनर आदिल राशिद की शानदार गेंदबाजी के बाद जैसन राय (65 गेंदों पर 85 रन) की अर्धशतकीय पारी की मदद से मेजबान इंग्लैंड ने दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से शिकस्त देकर चौथी बार विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है।
विश्व कप में महिला के साथ शर्मनाक हरकत करने के लिए इस क्रिकेटर पर लगा एक साल का प्रतिबंध
इसके साथ ही यह सुनिश्चित हो गया किया क्रिकेट को 23 साल बार नया विश्व चैंपियन मिलेगा। इससे पहले 1996 विश्वकप में श्रीलंका पहली बार चैम्पियन बना था।विश्व कप का खिताबी मुकाबला 14 जून को मेजबान इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। ये दोनों ही टीमें अभी तक विश्व कप जीतने में असफल रही है। अब रविवार को दोनों में से किसी एक टीम का सपना पूरा होने वाला है।
सचिन ने भारत की हार पर बोल दी ये बड़ी बात
दूसरे सेमीफाइनल में पांच बार की विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया जोफ्रा आर्चर (32 रन देकर दो विकेट), क्रिस वोक्स (20 रन देकर तीन विकेट) और आदिल राशिद (54 रन देकर तीन विकेट) की कातिनाना गेंदबाज के सामने 49 ओवर में केवल 223 रन पर ही ढेर हो गई।
इसके जवाब में मेजबान टीम ने 32.1 ओवर में दो विकेट पर 226 रन बनाकर चौथी बार और 27 साल में पहली बार फाइनल में जगह बनाई। इंग्लैंड ने इससे पहले 1979, 1987 और 1992 में विश्व कप फाइनल में जगह बनाई थी।
मेजबान इंग्लैंड की ओर से जैसन राय (65 गेंदों पर 85) और जॉनी बेयरस्टॉ (43 गेंदों पर 34), जो रूट (46 गेंदों पर नाबाद 49) और कप्तान इयोन मोर्गन (39 गेंदों पर नाबाद 45) ने शानदार पारियां खेली।ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टीवन स्मिथ ने 119 गेंदों पर सर्वाधिक 85 रन बनाए।