Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप में चहल ने तोड़ा जवागल श्रीनाथ का ये भारतीय रिकॉर्ड

खेल डेस्क। इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन मैदान पर रविवार को खेले गए आईसीसी विश्व कप मुकाबले में जसप्रीत बुमराह को छोडक़र लगभग सभी भारतीय गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई। इससे मेजबान टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट पर 337 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रही। इस मैच में सबसे ज्यादा पिटाई भारतीय स्पिन गेंदबाज यजुवेन्द्र चहल की हुई।

शिखर धवन के बाद अब ये भारतीय ऑलराउंडर हुआ विश्व कप से बाहर, इस खिलाड़ी को मिल सकती है जगह

इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने इस मुकाबलें में चहल के दस ओवर में 88 रन बटौरे। इसके साथ ही चहल विश्व कप में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ द्वारा 2003 विश्व कप में बनाया गया शर्मनाक रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

ये उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने विराट कोहली

इस विश्व कप के एक मैच में श्रीनाथ ने 87 रन खर्च किए थे। चहल ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में 10 ओवरों के कोटे में 7 चौके और 6 छक्के खाए थे। इस विश्व कप में यजुवेन्द्र चहल अभी 6 मैचों में 10 विकेट हासिल कर चुके हैं।

वैसे एक दिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन लुटाने का भारतीय रिकॉर्ड भुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज है। भुवनेश्वर ने साल 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 10 ओवरों में 106 रन लुटाए थे।