Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत और सीरिया का मैच रहा ड्रा

अहमदाबाद
फाइनल से बाहर हो चुके भारत और सीरिया के बीच इंटरकांटिनेंटल कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आखिरी लीग मैच 1-1 से ड्रा रहा। भारत ने विश्व रैंकिंग में अपने से ऊपर की टीम सीरिया से ड्रा खेलकर अपना कुछ सम्मान बचाया। पहला हाफ गोल रहित रहने के बाद भारत  ने 51 वें मिनट में बढ़त बनायीं लेकिन सीरिया ने 78 वें मिनट में बराबरी हासिल कर ली। भारत ने तीन मैचों में दो ड्रा और एक ड्रा से एक अंक लेकर अपना अभियान समाप्त किया जबकि भारत पिछले टूर्नामेंट में विजेता रहा था। सीरिया के एक जीत, एक हार और एक ड्रा से चार अंक रहे। 18 वर्षीय नरेंद्र गहलोत ने शानदार हैडर से भारत को बढ़त दिलाई जबकि सीरिया के लिए कप्तान अलÞखतीब ने 78 वें मिनट में पेनल्टी पर बराबरी का गोल किया। टूर्नामेंट का फाइनल ताजिकिस्तान और उत्तर कोरिया के बीच 19 जुलाई को खेला जाएगा।