Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जडेजा के पहले ही ओवर में विकेट, मांजरेकर ट्रोल

लीड्स

भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को वर्ल्ड कप-2019 में अपना पहला मैच खेलने का मौका शनिवार को मिला। उन्होंने लीड्स में श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया के इस अंतिम लीग मैच में अपने पहले ही ओवर में विकेट चटकाया। जडेजा की गेंद पर कुसल मेंडिस को महेंद्र सिंह धोनी ने स्टंप आउट किया। इसके बाद उनके फैंस ने पूर्व क्रिकेटर और कॉमेंटेटर संजय मांजरेकर को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

जडेजा पारी के 11वें ओवर में गेंदबाजी करने आए और इस ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने कुसल को शिकार बनाया। इसके बाद उनके फैंस सोशल मीडिया पर कॉमेंटेटर मांजरेकर को ट्रोल करने लगे। श्रीलंका ने एंजेलो मैथ्यूज (113) के शतक के बावजूद 50 ओवर में 7 विकेट पर 264 रन बनाए। पेसर जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट झटके, जबकि हार्दिक पंड्या, जडेजा, कुलदीप यादव और भुवनेश्वर कुमार को 1-1 विकेट मिला। जडेजा ने कुलदीप की गेंद पर लाहिरु थिरिमाने का कैच भी लपका।

जडेजा के प्रशंसकों ने मांजरेकर को ट्रोल किया। एक फैन ने लिखा- आज यदि जडेजा मैन ऑफ द मैच बनते हैं, मैच के बाद मांजरेकर उनसे सवाल-जवाब करेंगे।