खेल डेस्क।वर्ल्ड कप 2019 के पहले सेमीफाइनल में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के हाथों 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद भी टीम इंडिया वर्ल्ड कप से करोड़पति बनकर लौट रही है। विश्व कप के सेमीफाइनल में हारने वाली दो टीमों को 5.5 करोड़ रुपये का इनाम दिया जाता है। विश्व कप जीतने वाली टीम को 28 करोड़ रूपये इनाम के रूप में मिलेंग और उपविजेता टीम को 14 करोड़ मिलेंगे।
वर्ल्ड कप 2019: 23 साल बाद क्रिकेट जगत को मिलेगा नया विश्व विजेता
क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 की इनामी राशि
वर्ल्ड कप 2019 की विजेता टीम को 28 करोड़ रुपये के साथ एक ट्रॉफी और खिलाड़ियों को विनर बैज दिया जाएगा।
वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी इंग्लैंड
वर्ल्ड कप 2019 की उपविजेता टीम को 14 करोड़ रुपये और खिलाड़ियों को रनरअप बैज दिया जाएगा।
वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल हारने वाली टीमों को 5.5 करोड़ रुपये इनाम के तौर पर मिलेंगे।
वर्ल्ड कप 2019 के दौरान लीग मैच जीतने वाली टीम को 28 लाख रुपये मिलेंगे।
वर्ल्ड कप की ट्रॉफी 11 किलो का वजन है और असली ट्रॉफी आईसीसी के पास रखी जाएगी।
Herald