Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी ने जल्द ही नहीं लिया संन्यास तो भुगतने पड़ सकते हैं ये गंभीर परिणाम

खेल डेस्क। विश्व कप समाप्त होने के बाद अब सभी की नजरें पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के सीमित ओवरों के अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले पर टिकी हुई हैं। अभी तक इस दिग्गज क्रिकेटर ने संन्यास को लेकर किसी भी प्रकार की घोषणा नहीं की है।

शाकिब और रोहित नहीं, ये खिलाड़ी बना प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, बनाया है ये विश्व रिकॉर्ड

भले ही भारतीय विकेटकीपर बल्लबाजे एमएस धानी का मन अभी संन्यास लेने का नहीं हो, लेकिन विश्व कप में धीमी बल्लेबाजी को देखते हुए यह माना जा रहा है कि उनका अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट कॅरियर खत्म हो चुका है।

अब धोनी जल्द ही क्रिकेट से संन्यास की घोषणा नहीं करते हैं तो उन्हें फिर भारतीय टीम से भी बाहर निकाला जा सकता है। इस बात के संकेत मुख्य चयनकर्ता एमएसके ने इशारों ही इशारों में दे दिए हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो प्रसाद जल्द ही इस बारे में धोनी से बात करने वाले हैं।

विश्व कप इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, जब सुपर ओवर भी हो गया टाई तो इस प्रकार पहली बार चैम्पियन बना इंग्लैंड

बताया जा रहा है कि एमएसके प्रसाद को अभी धोनी द्वारा अपने संन्यास पर फैसला नहीं लेने के कारण आश्चर्य है। धोनी विश्व कप में आक्रामक बल्लेबाजी करने में असफल रहे हैं, जो टीम इंडिया के लिए नुकसानदेह साबित हुआ।