Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इतने रन बनाते ही दो विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करे लेंगे रोहित शर्मा

खेल डेस्क। भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास श्रीलंका के खिलाफ विश्व कप में होने वाले आखिरी लीग मुकाबले में दो विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा।शनिवार को होने वाले इस मुकाबले में रोहित शर्मा अगर 130 रन की शतकीय पारी खेल देते हैं तो उनके नाम ये दोनों विश्व रिकॉर्ड दर्ज हो जाएंगे।

अफगानिस्तान के इस क्रिकेटर ने तोड़े ये दो विश्व रिकॉर्ड, इस मामले में सचिन को छोड़ा पीछे

हिटमैन रोहित शर्मा अभी तक इस विश्व कप के सात मैचों में 544 रन बना चुके हैं। अब उनके पास विश्व कप के किसी एक सत्र में सर्वाधिक रन बनाने का सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड तोडऩे का मौका होगा। सचिन ने 2003 के विश्व कप में 673 रन बनाए थे, जो किसी एक विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।

वेस्टइंडीज दौरे के लिए राजस्थान के इन तीन खिलाडिय़ों को मिली भारतीय टीम में जगह

इसके साथ ही रोहित शर्मा विश्व कप के किसी एक सत्र में सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज करवा लेंगे। अभी तक चार-चार शतकों के साथ श्रीलंका के कुमार संगकारा और रोहित शर्मा संयुक्त पहले स्थान पर है।

जिस प्रकार से रोहित शर्मा प्रदर्शन कर रहे है, उसे दिखते हुए उनके द्वारा शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ ये रिकॉर्ड अपने नाम करने की संभावना है। रोहित ने पिछले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 92 गेंदों पर 104 रन की शतकीय पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने सात चौके और पांच छक्के लगाए। इस मुकाबले में उन्होंने भारतीय टीम की ओर से सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में महेन्द्र सिंह धोनी का भी पीछे छोड़ा था।