Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ध्यान एएफसी क्वालीफायर पर होना चाहिए: कोच मेमोल रॉकी

नयी दिल्ली
मुख्य कोच मेमोल रॉकी ने शनिवार को कहा कि भारतीय महिला फुटबाल टीम का ध्यान एएफसी क्वालीफायर में अच्छा प्रदर्शन करने पर होना चाहिए जिससे उन्हें एशियाई फुटबाल तालिका में छलांग लगाने में मदद मिलेगी। मेमोल ने कहा कि अब बतौर टीम हमारे लिये यहां से आगे बढ़ने का समय आ गया है। हम ओलंपिक क्वालीफायर के दूसरे दौर में काफी करीब से चूक गये लेकिन मुझे लगता है कि हमारा अगला उद्देश्य निश्चित रूप से एएफसी क्वालीफायर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस टीम के लिये एशियाई चैम्पियनशिप के लिये क्वालीफाई करना बहुत बड़ा कदम होगा और हम सभी को इसके लिये खुद को तैयार करना चाहिए। भारतीय महिला टीम ने पिछले साल पहली बार एएफसी ओलंपिक क्वालीफायर में पहुंचकर इतिहास रच दिया था। इसके बाद उन्होंने ओलंपिक क्वालीफायर के दूसरे दौर में शानदार प्रदर्शन किया लेकिन म्यामां से गोल अंतर से पीछे रह गयी। टीम शनिवार को स्पेन में कोटिफ कप खेलने के लिये रवाना हो रही है।