लीड्स
आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 में लीड्स में भारत और श्रीलंका के बीच मैच के दौरान हेडिंग्ले स्टेडियम के ऊपर से एक हवाई जहाज गुजरा, जिसके सहारे एक बैनर लटका हुआ था और उस बैनर पर लिखा था, 'कश्मीर के लिए न्याय'.
इसी तरह 29 जून को इसी स्टेडियम में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मैच खेला गया था. इसी मैच में भी स्टेडियम के ऊपर से एक हवाई जहाज निकाला था, जिस पर बलूचिस्तान के लिए न्याय के नारे का बैनर लटका हुआ था.
29 जून के मामले पर आईसीसी ने कहा था, 'हम आईसीसी विश्व कप में किसी तरह के राजनीतिक संदेश की अनदेखी नहीं कर सकते और हम वेस्ट यॉर्कशायर पुलिस के साथ मिलकर इस मामले को देख रहे हैं और समझने की कोशिश कर रहे हैं कि इस तरह की चीजें क्यों हो रही हैं. हम कोशिश करेंगे की दोबारा ऐसा न हो.'