Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ डोप टेस्ट में फेल, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने किया निलंबित

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क : युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को डोपिंग नियमों का उल्लंघन करने के कारण निलंबित कर दिया गया है.  पृथ्वी शॉ डोप टेस्ट में फेल हो गए जिस वजह से 15 नवंबर तक के लिए बैन लगा दिया गया है. शॉ पहले से ही चोट के चलते टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. इसी वजह से उन्हें वेस्टइंडीज दौरे के लिए नहीं चुना गया था.

बीसीसीआई ने मंगलवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी. शॉ को प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के कारण डोपिंग का दोषी माना गया है. यह पदार्थ आमतौर पर खांसी की दवाई में पाया जाता है. पृथ्वी शॉ के यूरीन सैंपल में जो प्रतिबंधित पदार्थ मिला है, उसका नाम टर्ब्यूटलाइन है, जिसका इस्तेमाल कफ सिरप में किया जाता है. यह पदार्थ वाडा की प्रतिबंधित पदार्थों की सूची में शामिल है.

शॉ ने अपने ऊपर लगे आरोपों को माना, लेकिन कहा कि उन्होंने अनजाने में इस पदार्थ का सेवन किया. हालांकि इस मामले में सभी तरह के विचार-विमर्श के बाद यह तय किया गया कि शॉ को लापरवाही बरतने के लिए आठ महीने का प्रतिबंध झेलना होगा.

बीसीसीआई ADR की धारा 10.10.3 के मुताबिक चूंकि पृथ्वी शॉ ने खुद पर लगे आरोप को स्वीकार किया है ऐसे में उन पर धारा 10.10.2 के तहत बैक डेट बैन लगाया गया है. हिप इंजरी से उबर रहे पृथ्वी शॉ को 8 महीने के लिए सस्पेंड किया गया है. शॉ का निलंबन 16 मार्च 2019 से 15 नवंबर 2019 मिड नाइट तक लागू रहेगा.

हम आपको बता दें कि देश में कई क्रिकेट फैन पृथ्वी शॉ को मुंबई का रहने वाला मानते हैं लेकिन बहुत कम लोग यह बात जानते हैं कि पृथ्वी शॉ बिहार के लाल हैं. उनका परिवार भी बिहार के गया में रहता है.

The post युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ डोप टेस्ट में फेल, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने किया निलंबित appeared first on Live Cities.