कोलकाता
प्रतिभाशाली बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को बंगाल क्रिकेट संघर् सीएबीी ने गुरुवार को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर और वर्ष का भ्रद क्रिकेटर चुना। इस 23 वर्षीय क्रिकेटर ने 2018-19 के सत्र में छह मैचों में 95.66 की औसत से 861 रन बनाये। भारत ए टीम के नियमित सदस्य और शीर्ष क्रम के बल्लेबाज ईश्वरन ने अब तक 46 प्रथम श्रेणी मैचों में 51.42 की औसत से 3754 रन बनाये हैं जबकि लिस्ट ए में उनके नाम पर 2365 रन दर्ज हैं।