Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया को झटका, बांह में फ्रैक्चर से शॉन मार्श हुआ वर्ल्ड कप से बाहर

लंदन
ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज शॉन मार्श आईसीसी वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. मार्श की बांह की हड्डी टूट गई है. विकेटकीपर बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब को मार्श के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है.

आईसीसी की तकनीकी समिति ने हैंड्सकॉम्ब को टीम में शामिल करने की अनुमति दे दी है. मार्श को गुरुवार को अभ्यास के दौरान बांह में चोट लगी थी. ओल्ड ट्रैफर्ड में लगी इस चोट के बाद मार्श को अपने बांह की सर्जरी करानी होगी.

मार्श के अलावा ग्लैन मैक्सवेल को भी अभ्यास के दौरान चोट लगी थी, लेकिन वह ठीक हैं. ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. उसे अपना अंतिम लीग मैच मैनचेस्टर में 6 जुलाई को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है.

35 साल के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज शॉन मार्श को मौजूदा वर्ल्ड कप में दो मैच खेलने का मौक मिला. वह 23 और 2 रनों की पारी खेल पाए.