Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप में अपना अन्तिम अन्तरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे धोनी!

खेल डेस्क। युवराज सिंह और अबांटी रायुडु के बाद पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी भी जल्द ही अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं।

भारत की विश्व कप टीम में चयन नहीं होने से निराश अंबाटी रायुडु ने लिया संन्यास

मीडिया की खबरों की मानें तो इंग्लैंड में चल रहे आईसीसी वनडे विश्व कप में टीम इंडिया जो अन्तिम मैच खेलेगी वह पूर्व भारतीय कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी का भी अन्तिम अन्तरराष्ट्रीय मैच हो सकता है। इस मैच के बाद शायद ही एमएस धोनी भारतीय टीम की जर्सी में नजर आएं।

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि इस बात की उम्मीद बेहद कम ही है कि महेन्द्र सिंह धोनी विश्व कप के बाद भी अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। जिस प्रकार उन्होंने अचानक ही क्रिकेट के तीनों फॉर्मेटों में कप्तानी छोडऩे का फैसला किया था उसी प्रकार वह क्रिकेट को भी अलविदा कह सकते हैं।

विश्व कप में ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने शाकिब

ऐसे में महेन्द्र सिंह 14 जून को होने वाले विश्व कप फाइनल या उससे पहले सेमीफाइनल के बाद अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं। भारतीय टीम ने इस विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। गौरतलब है कि इस विश्व कप में धोनी की धीमी बल्लेबाजी की भारतीय के कई दिग्गज क्रिकेटरों ने आलोचना की है। महेन्द्र सिंह धोनी अभी तक 348 वनडे मैचों 50.58 की शानदार औसत से 10713 बना चुके हैं।