विश्व कप के बाद भारतीय टीम 3 अगस्त से शुरू होने वाले वेस्टइंडीज दौरे के लिए सोमवार को रवाना हो रही है। इस दौरे से पहले कप्तान विराट कोहली उपकप्तान रोहित शर्मा के साथ चल रही कथित मनमुटाव की खबरों के बारे में भी कुछ साफ हो जाएगा। वेस्टइंडीज दौरे से पहले विराट मीडिया से बात करके इस मामले को लेकर कोई बयान दे सकते हैं।
अनिल कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ कर इस गेंदबाज ने लिया संन्यास
बीसीसीआई ने बताया कि दौरे पर जाने से पहले आज शाम करीब छह बजे प्रेस कांफ्रेस होगी, जिसमें कप्तान विराट कोहली मीडिया से बात करेंगे। इस दौरे की शुरुआत टी-20 सीरीज से होगी। भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे की शुरुआत तीन टी-20 मैचों की सीरीज से करेगी। दिलचस्प है कि इस सीरीज के पहले दो मुकाबले अमेरिक और उसके बाद तीसरा मैच वेस्टइंडीज में खेलेंगी।
पाकिस्तान के इस तेज गेंदबाज ने किया संन्यास का ऐलान
दौरे का कार्यक्रम
तारीख मैच
3 अगस्त पहला टी-20
4 अगस्त दूसरा टी-20
6 अगस्त तीसरा टी-20
8 अगस्त पहला वनडे
11 अगस्त दूसरा वनडे
14 अगस्त तीसरा वनडे
22 अगस्त पहला टेस्ट
30 अगस्त दूसरा टेस्ट
Herald