Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गेल ने लगाया तूफानी शतक, लगा डाले इतने छक्के

खेल डेस्क। भले ही वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल का इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप में ज्यादा अच्छा प्रदर्शन देखने को नहीं मिला होगा, लेकिन इस तूफानी बल्लेबाज ने ग्लोबल टी20 कनाडा लीग में चमक बिखेरी है।

मुश्फिकर रहीम की रिकॉर्ड पारी के बावजूद हारा बांग्लादेश, इतने सालों बार अपने घर में श्रीलंका ने जीती वनडे शृंखला

अब विराट कोहली ने रवि शास्त्री के बारे में बोल दी इतनी बड़ी बात कि...

वैनकुअर नाइट्स के कप्तान क्रिस गेल ने मोंटरियल टाइगर्स के खिलाफ सोमवार कोमैच में 54 गेंदों पर नाबाद 122 रन की पारी खेल सभी का दिल जीता है। हालांकि यह मैच खराब मौसम के चलते रद्द करना पड़ा। गेल ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 12 छक्के लगाए। यहां तक कि उन्होंने अपना शतक भी छक्के के साथ पूरा किया। गेल ने अपनी पारी में सात चौके भी लगाए।

वैनकुअर नाइट्स ने गेल की शतकीय पारी से 276 रन बनाए। यह टी-20 क्रिकेट में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है। क्रिकेट के इस फॉर्मेट का सबसे बड़ा स्कोर अफगानिस्तान के नाम दर्ज है, जिसने आयरलैंड के खिलाफ तीन विकेट पर 278 रन बनाए थे। टोबियाज वीज ने 19 गेंदों पर 51 रन की तूफानी पारी खेली। गेल और वीज ने 4.3 ओवर में 63 रन की साझेदारी की। डुसेन ने 25 गेंदों पर 56 रन की पारी ख्ेाली।