Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लंदन में साथ घूमते नजर आए विरुष्का, फैन्स बोले- लौटी विराट की मुस्कान

 नई दिल्ली
 
आईसीसी विश्वकप (ICC World Cup 2019) में टीम इंडिया का सफर अब खत्म हो चुका है। न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल मैच में भारत को 18 रनों से मात देकर फाइनल में अपनी जगह बनाई है। न्यूजीलैंड अब फाइनल मुकाबला 14 जुलाई को इंग्लैंड के साथ खेलेगा। भारत का वर्ल्ड कप सफर खत्म होने के बाद भी टिकट नहीं मिलने की वजह से टीम इंडिया लंदन में ही रुकी हुई है। हालांकि, टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मा अपनी पत्नी और बेटी के साथ मुंबई वापस लौट आए हैं। 

वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ लंदन में स्पॉट हुए। सोशल मीडिया पर लंदन में घूमते हुए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इसी के साथ विराट और अनुष्का ने फैन्स के साथ भी तस्वीरें क्लिक करवाई हैं।

  विश्व कप में सेमीफाइनल में हार कर बाहर हो चुकी टीम इंडिया के कप्तान की यह तस्वीर देखकर एक फैन ने कमेंट किया, आखिर कप्तान के चेहरे पर मुस्कान लौटी।
इससे पहले शनिवार को भी लंदन में घूमते हुए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की कई फोटोज ऑनलाइन शेयर की गई थीं। सेमीफाइनल के बाद अनुष्का और विराट मैन्चेस्टर में थे। हालांकि, विराट निराश लग रहे थे, लेकिन अनुष्का धीमे कदमों से विराट के पीछे चल रही थीं।