खेल डेस्क। वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन को इंग्लैंड में चल रहे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने का इनाम मिला है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को फेबियन एलेन और ओशेन थामस के साथ पहली बार वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड की ओर से केंद्रीय अनुबंध दिया गया है। वर्ष 2019-20 के लिए सात खिलाडिय़ों को सभी प्रारूपों के करार दिए गए हैं ।
रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ 91 रन बनाते ही हासिल कर लेंगे ये उपलब्धि
जिन खिलाडिय़ों को क्रिकेट के सभी प्रारूपों में करार दिए गए हैं जिनमें डेरेन ब्रावो, शिमरोन हेटमेयर, कीमो पाल, कप्तान जैसन होल्डर, शाई होप, अलजारी जोसेफ और केमार रोच शामिल हैं।
भारत-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल: ये होगी दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
एक जुलाई से अगले साल 30 जून तक की अवधि वाले टेस्ट क्रिकेट करार में क्रेग ब्रेथवेट, जॉन कैंपबेल, रोस्टन चेस, शेन डोरिच, शेनोन गैब्रियल, जोमेल वारिकन और सीमित ओवरों के क्रिकेट के करार में फेबियन एलेन, कार्लोस ब्रेथवेट, शेल्डन कोटरेल, निकोलस पूरन, रोवमैन पावेल और ओशेन थामस को शामिल किया गया है।
इस विश्व कप में वेस्टइंडीज की ओर से सर्वाधिक रन निकोलस पूरन ने बनाए हैं। उन्होंने नौ मैचों में एक शतक के साथ 367 रन बनाए हैं। टूर्नामेंट में उन्होंने 33 चौके और दस छक्के लगाए।