Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सिंधू और किदाम्बी इंडोनेशिया ओपन के दूसरे दौर में

जकार्ता
भारत की स्टार खिलाड़ी और पांचवीं वरीय पीवी सिंधू और किदाम्बी श्रीकांत ने बुधवार को महिला एवं पुरूष वर्ग के एकल मुकाबले जीतकर इंडोनेशिया ओपन बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर-1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। महिला एकल के पहले दौर में सिंधू के लिये हालांकि गैर वरीय आया ओहोरी के खिलाफ जीत आसान नहीं रही और उन्होंने एक घंटे तक चले तीन गेमों में जाकर 11-21, 21-15, 21-15 से जीत सुनिश्चित की। विश्व में पांचवे नंबर की खिलाड़ी सिंधू ने इसी के साथ 21वीं रैंकिंग की ओहोरी के खिलाफ अपना करियर रिकार्ड 7-0 पहुंचा दिया है। इस वर्ष मलेशिया ओपन के बाद यह सिंधू की लगातार दूसरी जीत भी है। भारतीय महिला खिलाड़ी अब दूसरे दौर में डेनमार्क की मिया ब्लिशेफल्ड से भिड़ेंगी जिनके खिलाफ उनका 2-0 का करियर रिकार्ड है। वहीं पुरूष एकल में विश्व के नौवें नंबर के भारतीय खिलाड़ी श्रीकांत ने जापान के केंता निशिमोतो के खिलाफ 38 मिनट में लगातार गेमों में 21-14, 21-13 से आसान जीत दर्ज की।