इंटरनेट डेस्क। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम शनिवार को विश्व कप के अपने अन्तिम लीग मुकाबले में श्रीलंका से भिड़ेगी। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम के पास अंक तालिका में शीर्ष पर पहुुंचने का मौका होगा।
अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचने के लिए भारतीय टीम को श्रीलंका पर जीत दर्ज करने के बाद ये उम्मीद करनी होगी कि इसी दिन ऑस्ट्रेलिया एक अन्य मैच में दक्षिण अफ्रीका से हार जाए।
इतने रन बनाते ही दो विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे रोहित शर्मा
अगर भारतीय टीम शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाने में सफल रही तो उसे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से भिडऩा होगा। जबकि दूसरे स्थान पर रहने पर भारतीय टीम को सेमीफाइनल में इंग्लैंड की मुश्किल चुनौती का सामना करना पड़ेगा। इस मैच में भारतीय टीम को मध्यक्रम की समस्या को भी दूर करना होगा। मध्यक्रम में महेन्द्र सिंह धोनी तेजी से रन बनाने में असफल रहे हैं। वहीं मैच में रोहित शर्मा के पास भी दो विश्व रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।
अफगानिस्तान के इस क्रिकेटर ने तोड़े ये दो विश्व रिकॉर्ड, इस मामले में सचिन को छोड़ा पीछे
भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, रवीन्द्र जडेजा, केदार जाधव, मयंक अग्रवाल।
श्रीलंका : दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), कुसाल मेंडिस, कुसाल परेरा, लाहिरु थिरिमाने, एंजेलो मैथ्यूज, लसिथ मलिंगा, सूरंगा लकमल, मिलिंडा सिरीवर्धने, जीवन मेंडिस, धनंजया डि सिल्वा, कासुन राजिता, इसुरु उदाना, जेफरी वांडरसे, तिसारा परेरा और अविष्का फर्नांडो।