Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कपिल देव की समिति चुनेगी टीम इंडिया का अगला मुख्य कोच

 
नई दिल्ली 

वर्ल्ड कप 1983 विजेता भारतीय टीम के कप्तान कपिल देव, अंशुमन गायकवाड़ और शांता रंगास्वामी ये तीन दिग्गज टीम इंडिया का अगला मुख्य कोच चुनेंगे. तीन सदस्य समिति को पहले तदर्थ आधार पर चुना गया था, लेकिन अब उन्हें अगला मुख्य कोच नियुक्त करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. प्रशासकों की समिति (CoA) इस पर मुहर लगाएगी.

टीम इंडिया के कोच के लिए साक्षात्कार 13 और / या 14 अगस्त को होने की संभावना है. आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 30 जुलाई है, जबकि मौजूदा मुख्य कोच रवि शास्त्री को साक्षात्कार प्रक्रिया में सीधे प्रवेश मिलेगा.

पिछली बार टीम इंडिया का चीफ कोच चुनते समय कप्तान विराट कोहली की पसंद का ध्यान रखा गया था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा. यह बताया गया है कि विश्व कप की कोई समीक्षा बैठक नहीं होगी, क्योंकि समय कम है. टीम कुछ ही दिनों में वेस्टइंडीज सीरीज के लिए रवाना होने वाली है.

विश्व कप समाप्त होने के बाद मौजूदा कोचिंग स्टाफ का कार्यकाल समाप्त हो गया था, लेकिन इनके कार्यकाल को 45 दिन का विस्तार दिया गया था. रिपोर्ट्स की मानें, तो शास्त्री के साथ मुख्य कोच की रेस में गैरी कर्स्टन, महेला जयवर्धने, टॉम मूडी और वीरेंद्र सहवाग भी शामिल हैं. उधर, न्यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन भी भारतीय टीम का मुख्य कोच बनना चाहते हैं.