Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत की विश्व कप टीम में चयन नहीं होने से निराश अंबाटी रायुडु ने लिया संन्यास

खेल डेस्क। अच्छे प्रदर्शन के बावजूद भारत की विश्व कप टीम में जगह नहीं मिलने से निराश मध्यक्रम के बल्लेबाज अंबाटी रायुडु ने आखिर अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। भारतीय बल्लेबाज अंबाती रायुडु ने पत्र लिखकर इस बात की जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड दे दी है।

विश्व कप में ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने शाकिब

बताया जा रहा है कि रायुडु विश्वकप टीम में चयन नहीं होने के कारण निराश थे। इंग्लैंड में खेले जा रहे इस विश्व कप में उनके स्थान पर विजय शंकर को शामिल किया गया था।

चोटिल होने के कारण भारत की विश्व कप टीम से अभी तक दो खिलाड़ी शिखर धवन और ऑलराउंडर विजय शंकर बाहर हो गए हैं। इन दोनों खिलाडिय़ों के बाहर होने के बावजूद रायुडु को विश्व कप टीम में जगह नहीं दी गई। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के स्थान पर ऋषभ पंत और विजय शंकर के स्थान पर मयंक अग्रवाल को विश्व कप टीम में जगह दी गई।

बांग्लादेश के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा ने बनाए ये बड़े कीर्तिमान, इस मामले में धोनी को छोड़ा पीछे

शायद लगातार हो रही अनदेखी को देखते हुए रायुडु ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। अंबाटी रायुडु ने भारतीय टीम की ओर से 55 वनडे में 47.05 की शानदार औसत से 1694 रन बनाए हैं। उन्होंने अपने वनडे करियर में तीन शतक और दस अर्धशतक लगाए हैं।रायुडु को विश्व कप के लिए चार नम्बर का सबसे बड़ा दावेदार बताया जा रहा था, लेकिन इस टूर्नामेंट में उनकी अनदेखी की गई।