Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एलिस पैरी ने बना डाला ऐसा रिकॉर्ड, जो अभी तक पुरुष क्रिकेटरों की पहुंच से रहा है दूर

खेल डेस्क। ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर एलिस पैरी ने अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है, जिसे आज तक अन्तरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में पुरुष क्रिकेटर भी नहीं बना सका है।

ग्लोबल टी-20: युवराज और गोनी ने खेली तूफानी पारी, टोरंटो नेशनल्स को मिली जीत

एलिसा पैरी टी-20 अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट और 1000 रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी (महिला और पुरुष) बन गईं। 28 वर्षीय ऐसिसा पैरी ने ये उपलब्धि इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में हासिल की। इस मैच में उन्होंने एक विकेट हासिल करने के साथ ही 47 रन की विस्फोटक पारी खेली।

वेस्टइंडीज की वनडे टीम में शामिल हुए गेल, भारत के खिलाफ तोड़ सकते हैं इस महान खिलाड़ी का रिकॉर्ड

उनके इस ऑलराउंडर प्रदर्शन की सहायता से ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को सात विकेट से शिकस्त दी। इंग्लैंड ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बीस ओवर में आठ विकेट पर 121 रन बनाए।

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 17.5 ओवर तीन विकेट पर 122 रन बनाकर जीत हासिल की। 28 वर्षीय ऐसिसा पैरी ने अभी तक 104 टी-20 मैचों 1005 रन बना लिए हैं। जबकि वह क्रिकेट के इस फॉर्मेट में 103 विकेट हासिल कर चुकी हैं। अन्तरराष्ट्री पुरुष क्रिकेट में पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने टी-20 मैचों में 1416 रन बनाने के साथ ही 98 विकेट हासिल किए हैं।