Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सरकारी, निजी संस्थाएं रग्बी को लोकप्रिय बनाने के लिए आगे आएं: निखिल

श्रीगंगानगर
मिनी ओलम्पिक के रूप में जाने जाने वाले वर्ल्ड  यूथ स्पोटर्््स टूर्नामेंट में उपविजेता रही भारतीय रग्बी टीम के सदस्य निखिल बिश्नोई ने कहा है कि भारत में रग्बी खेल को बढ़ावा देने और इसे लोकप्रिय बनाने के लिए सरकारों एवं निजी संस्थाओं को आगे आना चाहिए। स्पेन में आयोजित वर्ल्ड यूथ स्पोटर्््स टूर्नामेंट में उपविजेता टीम के सदस्य निखिल का शनिवार को अपने गृहनगर श्रीगंगानगर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। मीडिया से बातचीत करते हुए निखिल ने कहा कि भारत में क्रिकेट की तरह रग्बी को भी बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

अमेरिकन फुटबॉल रग्बी के देश  में लोकप्रिय होने की प्रबल संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं में रग्बी के प्रति काफी उत्साह है, लेकिन उन्हें मौके नहीं मिल रहे। इससे पहले केंद्रीय बस अड्डे से लेकर अग्रसेन चौक स्थित उनके निवास पर निखिल बिश्नोई को जुलूस के रूप में उनके प्रशंसक ढोल नगाड़ों की ताल पर नाचते गाते हुए लेकर आए। भारतीय रग्बी टीम ने फाइनल में इक्वाडोर (दक्षिण अफ्रिका) को कड़ी टक्कर दी। भारतीय खिलाडियÞों ने जोरदार खेल का प्रदर्शन किया। इसमें श्रीगंगानगर निवासी और सुबोध कॉलेज जयपुर में द्वितीय वर्ष के छात्र निखिल बिश्रोई के खेल ने रग्बी प्रेमियों को प्रभावित किया। स्पेन के कैटलूनिया में आयोजित वर्ल्ड यूथ स्पोटर्््स में भाग लेने गई भारतीय रग्बी टीम फाइनल में इक्वाडोर से पराजित हो गई। उपविजेता रही भारतीय टीम को रजत पदक मिला है। मिनी ओलम्पिक-वर्ल्ड यूनिवर्सिटी स्पोटर्््स गेम में दुनिया के करीब 50 देशों ने भाग लिया।