Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज दौरे के लिए इन तीन राजस्थानी खिलाडिय़ों का हो सकता है चयन, इस प्रकार हो सकती है भारतीय टीम

खेल डेस्क। वेस्टइंडीज दौरे की सीमित ओवरों की शृंखलाओं के लिए भारतीय टीम की घोषणा शुक्रवार को की जाएगी। इस दौरे की वनडे और टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में राजस्थान के तीन खिलाड़ी को पहली बार एक साथ जगह मिल सकती है।

वेस्टइंडीज दौरे के लिए अब इन खिलाडिय़ों ने ठोका अपना दावा, मनीष पांडे ने लगाया तूफानी शतक

वेस्टइंडीज दौर के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने वाले दावेदारों में राजस्थान के तेज गेंदबाज खलील अहमद, दीपक चाहर और स्पिनर राहुल चाहर शामिल हैं। इन तीनों ही खिलाडिय़ों ने हाल ही में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है।

अश्विन ने इंग्लैंड में किया गेंद और बल्ले से कमाल

इस दौरे की सीमित ओवरों की शृंखलाओं के लिए कप्तान विराट कोहली सहित कई खिलाडिय़ों को आराम दिए जाने की संभावना है।इस दौरे पर कप्तान विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव और यजुवेन्द्र चहल को आराम दिया जा सकता है। वहीं महेन्द्र सिंह धोनी के चयन पर संदेह बना हुआ है।

संभावित टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, दिनेश कार्तिक, रिषभ पंत, हार्दिक पांड्या, मनीष पांडे, इशांत शर्मा, नवदीप सैनी, आवेश खान, खलील अहमद, दीपक चाहर और राहुल चाहर।