Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आज भी धोनी को अपना कप्तान मानते हैं विराट कोहली, बर्थडे से एक दिन पहले हुए इमोशनल, जानिए

लाइव सिटीज सेंट्रल डेस्क: इंडियन क्रिकेट टीम को हेलिकॉप्टर शॉट सिखाने वाले महेंद्र सिंह धोनी आज 38 साल के हो गए हैं. भले ही उन्होंने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है लेकिन आज भी उनको लोग नहीं भूले. भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने धोनी के साथ अपने कुछ दिलचस्प मोमेंट शेयर किया और कहा कि जब वह पहली बार भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में गए थे तब महेंद्र सिंह धोनी उनके कप्तान थे और इसी कारण वह (धोनी) हमेशा मन से उनके कप्तान बने रहेंगे.

आईसीसी ने धोनी की उपलब्धियों पर उनके जन्मदिन से एक दिन पहले ट्विटर पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें कोहली ने यह बात कही है. कोहली ने वीडियो में दर्शाए गए अपने हिस्से में अपने पूर्व कप्तान और टीम के सीनियर खिलाड़ी धोनी की जमकर तारीफ की और उन्हें एक महान खिलाड़ी बताया.

कोहली ने आगे कहा कि आज बेशक मैं भारतीय टीम का कप्तान हूं लेकिन मेरे लिए वह हमेशा मन से मेरे कप्तान बन रहेंगे.” कोहली ने कहा कि धोनी बाहर से जैसे दिखते हैं, अंदर से उससे बिल्कुल भिन्न हैं. बकौल कोहली, “किसी व्यक्ति के बारे में आप जो कुछ भी बाहर से देखते हैं, चीजें काफी उससे अलग होती है. धोनी भी ऐसे ही हैं.”

कप्तान ने कहा कि धोनी इसलिए महान हैं क्योंकि वह दबाव में भी सटीक निर्णय ले सकते हैं. बकौल कप्तान, “उनमें (धोनी) मुश्किल परिस्थितियों में भी खुद को शांत रखने का गजब का कौशल है, इसलिए वह महान हैं. दबाव में भी उनमें अच्छे निर्णय लेने की क्षमता है. उनसे काफी कुछ सीखा जा सकता है.”

The post आज भी धोनी को अपना कप्तान मानते हैं विराट कोहली, बर्थडे से एक दिन पहले हुए इमोशनल, जानिए appeared first on Live Cities.