खेल डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी विश्व कप का पहला सेमीफाइनल मैच कल मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मंगलवार को मैच के दौरान बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है।
शॉन मार्श के बाद ऑस्ट्रेलिया का ये दिग्गज हुआ विश्व कप से बाहर
हालांकि आईसीसी ने सेमीफाइनल और फाइनल मैच के दिन बारिश होने पर अगला दिन रिजर्व दिन के रूप में तय कर रखा है। हालांकि पहले सेमीफाइनल मैच के रिजर्व दिन भी बारिश होने की संभावना है। दर्शका मैच के दिन बारिश नहीं होने की दुआ कर रहे हैं।
अगर इन दोनों दिनों में बारिश के कारण मैच रद्द किया जाता है तो भारत लीग चरण में अपने प्रदर्शन के दम पर फाइनल में पहुंचा जाएगा। लीग चरण में भारतीय टीम ने नौ मैचों में सात जीत के साथ टॉप किया था। वहीं कीवी टीम नौ मैचों में पांच जीत के साथ चौथे स्थान पर रही थी।
इन महान खिलाड़ियों की सूची में शामिल हुए रोहित, गांगुली और युवराज को छोड़ा पीछा
बारिश के कारण ही भारत और न्यूजीलैंड का लीग मैच रद्द कर दिया गया था। इस कारण इस मैच से दोनों ही टीमों को एक-एक अंक दिया गया था।