Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सिनसिनाटी ओपन में दिखाई देंगी ये रूसी टेनिस सुन्दरी 

खेल डेस्क। पूर्व विश्व नम्बर एक रूस की मारिया शारापोवा अब सिनसिनाटी मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में खेलती हुई नजर आएंगी। मारिया शारापोवा को इस टूर्नामेंट के लिए अमेरिका की वीनस विलियम्स के साथ वाइल्ड कार्ड दिया गया है। यह टूर्नामेंट 10 से 18 अगस्त खेला जाएगा।

गेल ने लगाया तूफानी शतक, लगा डाले इतने छक्के

सिनसिनाटी ओपन टूर्नामेंट निदेशक आंद्रे सिल्वा ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि रूस की मारिया शारापोवा और वीनस विलियम्स दोनों टेनिस इतिहास की बड़ी खिलाड़ी हैं और हम उन्हें इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनाने को लेकर उत्साहित हैं।

अब ये भारतीय महिला इंजीनियर करने जा रही है पाकिस्तानी क्रिकेटर से निकाह

रूस की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा अपने करियर में पांच ग्रैंड स्लेम खिताब जीत चुकीं हैं। उन्होंने 15 साल पहले 17 साल की उम्र में विंबलडन खिताब अपने नाम किया था। करियर में 21 सप्ताह तक नंबर वन रैंकिंग पर भी रह चुकी मारिया शारापोवा ग्रैंड स्लेम जीतने वाली आखिरी सबसे युवा खिलाड़ी हैं।