Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शाकिब ने बनाए दो विश्व रिकॉर्ड, इस मामले में की सचिन-हेडन की बराबरी 

खेल डेस्क। भले ही बांग्लादेश को इस विश्व कप में अपने अभियान का समापन पाकिस्तान के खिलाफ हार के साथ करना पड़ा हो, लेकिन इस टीम के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलने वाले शाकिब इस विश्व कप में 600 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने लिया संन्यास

शाकिब ने पाकिस्तान के खिलाफ 64 रन की अर्धशतकीय पारी खेल इस विश्व कप में छह सौ रन का आंकड़ा पार किया। इस टूर्नामेंट के आठ मैचों में उन्होंने 606 रन बनाए हैं।इसके साथ ही शाकिब विश्व कप के किसी एक संस्करण में 600 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले ये उपलब्धि भारत के सचिन तेंदुलकर और ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन ने हासिल की थी।

जीतकर भी विश्व कप से बाहर हुआ पाकिस्तान, इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास

सचिन तेंदुलकर ने 2003 के विश्व कप में 673 रन बनाए थे। वहीं मैथ्यू हेडन ने 2007 के विश्व कप में 659 रन बनाए थे। शाकिब विश्व कप के इतिहास में एक सीजन में 600 से ज्यादा रन और 10 से अधिक विकेट लेने वाले पहले ऑलराउंडर बने हैं। वहीं उन्होंने एक विश्व कप सत्र मेें 7 बार 50 से ज्यादा रन की पारियां खेलने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इस दौरान उन्होंने दो शतक और पांच अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 11 विकेट भी हासिल किए हैं।