खेल डेस्क। वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल भारत के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में खेलते हुए दिखाई देंगे। इस सीरीज के लिए गेल को 14 सदस्यीय वेस्टइंडीज टीम में शामिल किया गया है।
अब अन्तरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में नहीं दिखाई देंगे मलिंगा, श्रीलंका टीम ने इस प्रकार दी शानदार विदाई
यह गेल की भारत के खिलाफ अपने घर में अन्तिम वनडे सीरीज होगी। तीन मैचों की इस वनडे सीरीज में उनके पास महान बल्लेबाज ब्रायन लारा के 10405 वनडे रनों के रिकॉर्ड को तोडऩे का मौका होगा। इससे वह केवल 12 रन पीछे हैं।
इस कोच की भारतीय टीम से हो सकती है छुट्टी, पद पर बने रह सकते हैं भरत अरूण
ओपनर जॉन कैम्पबेल, रोस्टन चेज तथा कीमो पॉल को भी इस सीरीज के लिए 14 सदस्यीय विंडीज टीम में जगह दी गई है। जबकि सुनील अम्ब्रीश, डैरेन ब्रावो, एश्ले नर्स और शैनन गेब्रियल को बाहर कर दिया गया है। वनडे सीरीज के मैच आठ, 11 तथा 14 अगस्त को खेले जाएंगे।
टीम: जैसन होल्डर (कप्तान), क्रिस गेल, जॉन कैम्पबेल, एविन लुईस, शाई होप, शिमरॉन हेटमेयर, निकोलस पूरण, रोस्टन चेज, फेबियन ऐलन, कार्लोस ब्रैथवेट, कीमो पॉल, शेल्डन कॉट्रेल, ओशन थॉमस और केमार रोच।