Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिकेट से संन्यास के बाद इस राजनीतिक पार्टी का दामन थामेंगे महेन्द्र सिंह धोनी!

खेल डेस्क। विश्व कप सेमीफाइनल में भारत को मिली हार के बाद से ही पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के सीमित ओवरों के अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की अटकलें लगना शुरू हो गई है।माना जा रहा है कि धोनी आगामी कुछ दिनों में अपने संन्यास के बारे में फैसला करेंगे। इसे देखते हुए वेस्टइंडीज दौरे पर उन्हें चुने जाने को लेकर भी संशय बना हुआ है।

अब धोनी के संन्यास के बारे में सचिन ने बोल दी ये बड़ी बात

इसी बीच खबरें आज रही है कि भारत का ये विकेटकीपर बल्लेबाज क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद राजनीति की पिच पर अपनी पारी की शुरुआत कर सकता है।कहा जा रहा है कि संन्यास लेने के बाद धोनी भाजपा का दामन थाम सकते हैं। इसी प्रकार का बयान पूर्व केन्द्रीय मंत्री और भाजपा नेता संजय पासवान ने किया है।

वेस्टइंडीज दौरे पर सीनियर खिलाड़ियों को मिलेगा आराम! इन युवा चेहरों को मिल सकता है मौका

इस भाजपा नेता ने दावा किया कि पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी क्रिकेट से संन्यास लने के बाद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। इस संबंध में एमएस धोनी से काफी समय से बातचीत चल रही है।

इससे पहले बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह द्वारा लोकसभा चुनाव से पहले संपर्क फॉर समर्थन अभियान के दौरान धोनी से मुलाकात करने के बाद से ऐसी अटकलें लगना शुरू हो गई थी।अभी तक कई क्रिकेटर संन्यास के बाद राजनीति में अपनी पारी शुरू कर चुके हैं। इन क्रिकेटरों में गौतम गंभीर, नवजीत सिंह सिद्धू, चेतन चौहान और कीर्ति आजाद का नाम शामिल है।