खेल डेस्क। भारतीय टीम के वेस्टइंडीज दौरे के बाद तय हो जाएगा कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री टीम इंडिया के कोच बने रहेंगे या उनकी विदाई होगी। हालांकि शास्त्री को कोच पद पर बने रहने के लिए भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली का समर्थन मिला है।
अब ये भारतीय महिला इंजीनियर करने जा रही है पाकिस्तानी क्रिकेटर से निकाह
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि रवि भाई को ही टीम इंडिया का कोच बने रहना चाहिए। विराट कोहली ने भारतीय टीम के वेस्टइंडीज दौरे के लिए रवाना होने से आयोजित संवाददाता सम्मेलन में ये बात कही।
इस संवाददाता सम्मेलन में कोच रवि शास्त्री भी मौजूद थे। विराट कोहली ने कहा कि रवि भाई की निगरानी में टीम इंडिया ने अच्छा प्रदर्शन किया है। मेरी व्यक्तिगत राय है कि रवि भाई को ही टीम इंडिया का कोच बने रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि अगर बीसीसीआई और सीओए इस संबंध में मेरी राय मांगेंगे तो मैं रवि शास्त्री के लिए ही कहूंगा।
ये पूर्व भारतीय क्रिकेटर बन सकता है भारत का बल्लेबाजी कोच
गौरतलब है कि टीम इंडिया के वेस्टइंडीज दौरे के बाद पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव की अगुआई वाली क्रिकेट सलाहकार समिति भारतीय टीम के नए कोच का चयन करेगी। इस समिति में कपिल, पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट कप्तान शांता रंगास्वामी और पूर्व कोच अंशुमान गायकवाड शामिल हैं।