Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सेमीफाइनल मैच के लिए भारतीय टीम में हो सकते हैं ये फेरबदल

खेल डेस्क। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम में कई परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। इस मैच के लिए एक बार फिर से भारतीय टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद शर्मा को टीम में शामिल किया जा सकता है। वहीं रवीन्द्र जडेजा अपना स्थान बरकरार रख सकते हैं। सचिन तेंदुलकर ने भी सेमीफाइनल मुकाबले में इन दोनों क्रिकेटरों को खिलाने की वकालत की है।

शॉन मार्श के बाद ऑस्ट्रेलिया का ये दिग्गज हुआ विश्व कप से बाहर

न्यूजीलैंड टीम में दाहिने हाथ के कई बल्लेबाज होने के कारण भारत कलाई के दो स्पिनरों में से एक को बाहर बिठा सकता है। इस मैच में टीम इंडिया तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरती है तो दिनेश कार्तिक के स्थान पर केदार जाधव को एक बार फिर से मौका दिया जा सकता है।

इन महान खिलाड़ियों की सूची में शामिल हुए रोहित, गांगुली और युवराज को छोड़ा पीछा

इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के फार्म को देखते हुए टीम इंडिया टॉस जीतने पर गेंदबाजी चुन सकती है। यह मैच रोमांचक होने की पूरी उम्मी है। इसमें प्रमुख रूप से भारतीय बल्लेबाजों और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों के बीच कड़ा मुकाबला होगा।

टीमें : भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत, महेन्द्र सिंह धोनी, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मयंक अग्रवाल, रवीन्द्र जडेजा, केदार जाधव। न्यूजीलैंड : केन विलियम्सन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, कोलिन मुनरो, रोस टेलर, टाम लाथम, टाम ब्लंडेल, कोलिन डे ग्रांडहोमे, जिम्मी नीशाम, ट्रेंट बोल्ट, लोकी फग्र्युसन, मैट हेनरी, मिशेल सेंटनेर, हेनरी निकोल्स, टिम साउथी, ईश सोढी।