Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इन पांच में से एक भी क्रिकेटर नहीं तोड़ सका सचिन का ये विश्व रिकॉर्ड

खेल डेस्क। भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का विश्व कप का 16 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड इस बार टूटते-टूटते बच गया। विश्व कप के एक सत्र में सर्वाधिक रन बनाने के सचिन के रिकॉर्ड के करीब इस बार पांच खिलाड़ी पहुंचे, लेकिन इनमें से कोई भी इस कीर्तिमान को ध्वस्त नहीं कर सका।

धोनी ने जल्द ही नहीं लिया संन्यास तो भुगतने पड़ सकते हैं ये गंभीर परिणाम

सलामी बल्लेबाजों भारत के रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर, बांग्लादेश के शाकिब अल हसन, न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन और इंग्लैंड के जो रूट के पास ये रिकॉर्ड तोडऩे का मौका था। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने 2003 के विश्व कप में 673 रन बनाए थे।

शाकिब और रोहित नहीं, ये खिलाड़ी बना प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, बनाया है ये विश्व रिकॉर्ड

हिटमैन रोहित शर्मा इस विश्व कप के नौ मैचों में 648 रन और डेविड वार्नर 10 मैचों में 647 रन ही बना सके। जबकि शाकिब ने 606 रन बनाए। खिताबी मुकाबले में केन विलियम्सन और जो रूट के पास ये रिकॉर्ड तोडऩे का मौका था, लेकिन वह भी इसमें सफल रही रहे। कीवी कप्तान विलियम्सन ने इस विश्व कप के दस मैचों में 578 रन और जो रूट ने 11 मैचों में 556 रन बनाए हैं।