Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम नए कप्तान और इन नए ​खिलाड़ियों के सा​थ करेगी वेस्टइंडीज का दौरा!

खेल डेस्क।3 अगस्त से शुरू होने वाले वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन 19 जुलाई को होने वाली चयन समिति की बैठक में किया जाएगा। इस दौरे के लिए विराट कोहली, धोनी और बुमराह को आराम दिया जा सकता है। वेस्टइंडीज दौरे के लिए रोहित शर्मा को भारतीय टीम की कमान दी जा सकती है।

ICC वनडे रैंकिंग में कोहली-बुमराह टॉप पर

भारतीय टीम का वेस्टइंडीज दौरे में तीन टी-20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगी और इस दौरे का आगाज टी-20 सीरीज से होगा। इसके बाद 8 अगस्त से वनडे सीरीज शुरू होगी और 22 अगस्त को पहला टेस्ट जबकि दूसरा टेस्ट 30 अगस्त को खेला जाएगा।

आईसीसी की विश्व कप एकादश में नहीं मिली विराट और धोनी को जगह

संभावित 15 सदस्यीय टीम :

वेस्टइंडीज दौरे के लिए संभावित भारतीय टी20 टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, रिषभ पंत, ईशान किशन, नवदीप सैनी, मो. शमी, खलील अहमद, कुलदीप यादव, युजवेंद्रा चहल, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, रवींद्र जडेजा।

वेस्टइंडीज दौरे के लिए संभावित भारतीय वनडे टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, मयंक अग्रवाल, मनीष पांडे, केदार जाधव. श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत, दिनेश कार्तिक, नवदीप सैनी, मो. शमी, खलील अहमद, कुलदीप यादव, युजवेंद्रा चहल, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा।

विश्व कप के बाद विराट की कप्तानी पर मंडराया खतरा, ये खिलाड़ी हो सकता है नया कप्तान

वेस्टइंडीज दौरे के लिए संभावित भारतीय टेस्ट टीम

रोहित शर्मा (कप्तान) मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रिषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, मो. शमी, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल, आर. अश्विन।



Herald