खेल डेस्क। मनीष पांडे (100) और शुभमन गिल (77) की शानदार पारियों की मदद से अनाधिकारिक वनडे सीरीज के मंगलवार को एंटीगा में खेले गए तीसरे मैच में भारत ए ने मेजबान वेस्टइंडीज ए को 148 रन से शिकस्त दी।इस जीत के साथ ही भारत ए ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
अश्विन ने इंग्लैंड में किया गेंद और बल्ले से कमाल
मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट पर 296 रन बनाए। इसके जवाब में कु्रणाल पांड्या की (25 रन पर पांच विकेट) की घातक गेंदबाजी के सामने मेजबान टीम 34.2 ओवर में केवल 147 रन पर ही ढेर हो गई।
इससे पहले भारतीय टीम की ओर से मनीष पांडे ने केवल 87 गेंदों पर शतकीय पारी खेली। इस पारी में उन्होंने छह चौके और पांच छक्के लगाए। जबकि शुभमन गिल ने 81 गेंदों पर 77 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 47 रन बनाए।
विश्व कप: बल्लेबाजी के क्षेत्र में इन तीन गेंदबाजों का रहा दबदबा, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप
इस प्रदर्शन के साथ ही मनीष पांड, शुभमन गिल और कु्रणाल पांड्या ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए शुक्रवार को घोषित होने वाली भारतीय टीम के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया है।इस दौर के लिए कप्तान विराट कोहली सहित कई सीनियर खिलाडिय़ों को आराम दिए जाने की संभावना है।