Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय युवा मुक्केबाजों ने सर्बिया में चार रजत जीते

नयी दिल्ली
भारतीय युवा मुक्केबाजों ने सर्बिया में 37वें गोल्डन ग्लव आफ वोजवोडिना अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में चार रजत और एक कांस्य पदक जीता। सेलाय सोय (49 किलो), बिलोट्सोन एल सिंह (56 किलो), अजय कुमार (60 किलो) और विजयदीप (69 किलो) को रजत पदक मिले । वहीं हर्ष गिल (91 किलो) ने कांस्य पदक जीता । टूर्नामेंट में अर्जेंटीना, ब्राजील, बुल्गारिया, क्रोएशिया समेत 22 देशों ने भाग लिया था ।