Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस क्रिकेटर के कहने पर धोनी ने बदला संन्यास का फैसला!

खेल डेस्क। इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप सेमीफाइनल में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद से ही पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की अटकलें शुरू हो गई थी।इसके बाद यहीं कयास लगाए जा रहे थे कि धोनी भारत लौटने के बाद किसी भी समय सीमित ओवरों के क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर देंगे, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है।

ये महान फील्डर बन सकता है भारत का नया क्षेत्ररक्षण कोच

अब खबरें आ रही है कि धोनी ने भारतीय कप्तान विराट कोहली के कहने पर अगले साल होने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप तक संन्यास नहीं लेने का मन बना लिया है।

एक न्यूज पेपर के अनुसार, भारतीय कप्तान विराट कोहली के कहने पर धोनी ने अपने संन्यास के फैसले को बदल दिया है। विराट कोहली के एक करीबी से इस प्रकार की जानकारी मिली है।

आज इस टी-20 लीग में युवराज और गेल के बीच देखने को मिलेगा मुकाबला

इस रिपोर्ट के अनुसार विराट कोहली ने धोनी से कहा कि भारतीय टीम को अभी आपकी जरूरत है। इस बात की पुष्ठि इसी से होती है कि धोनी ने अभी तक सीमित ओवरों के अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास को लेने पर कोई फैसला नहीं किया है।