Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शीर्ष वरीय शुभंकर रूस ओपन से बाहर

व्लाडिवोस्टक (रूस)
शीर्ष वरीय शुभंकर डे गुरूवार को यहां रूस ओपन बैडंिमटन टूर्नामेंट के पुरूष एकल के तीसरे दौर में जापान के कोदाई नारोका से सीधे गेम में हारकर बाहर हो गये। शुभंकर को गैर वरीयता प्राप्त जापानी खिलाड़ी से 18-21 18-21 से हार का मुंह देखना पड़ा जिससे वह क्वार्टरफाइनल में स्थान बनाने से वंचित रह गये। राहुल यादव चिटाबोइना को भी स्पेन के पाब्लो अबियान से 21-16 12-21 14-21 से हार का मुंह देखना पड़ा। सिरिल वर्मा ने स्लोवेनिया के मिहा इवानिच पर 21-11 21-7 की आसान जीत से क्वार्टरफाइनल में पहुंच गये और अब उनका सामना अगले दौर में चौथी वरीयता प्राप्त इंडोनेशियाई इहसन मौलाना मुस्तफा से होगा। महिला एकल में रितुपर्णा दास ने क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया जबकि हमवतन व्रुशाली गुमादी बाहर हो गयीं।