Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अश्विन का अजीबोगरीब एक्शन देख चकरा गया बल्लेबाज 

 
नई दिल्ली 
भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) में एक ऐसे अजीबोगरीब एक्शन में गेंद फेंकी जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. अश्विन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अश्विन जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं.

दरअसल, टीएनपीएल में डिंडीगुल ड्रैगंस टीम से खेल रहे अश्विन ने सोमवार को मुदरै पैंथर्स के खिलाफ एक अलग ही अंदाज में गेंदबाजी की. इस मुकाबले के अंतिम ओवर में अश्विन ने बॉलिंग करते समय गेंद को अपनी पीठ के पीछे छिपाए रखा और बाएं हाथ को बिल्कुल न हिलाते हुए दाएं हाथ से गेंद फेंकी.

अश्विन की यह गेंदबाजी बल्लेबाज को समझ नहीं आई. अश्विन की अजीबोगरीब अंदाज में फेंकी गई गेंद पर बल्लेबाज चकरा गया और कैच थमाकर पवेलियन लौट गया.

 
अश्विन ने मुदरै पैंथर्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट झटके. अश्विन ने डिंडीगुल ड्रैगंस को 30 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

दरअसल, यह मुकाबला अश्विन की कप्तानी वाली टीम डिंडीगुल ड्रैगन्स और मदुरई पैंथर्स के बीच खेला गया. आखिरी ओवर में विपक्षी टीम को जीत के लिए 32 रन बनाने थे. अश्विन ने केवल दो ही रन दिए और दो विकेट भी लिए. डिंडीगुल ने इसके साथ ही अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की. आपको बता दें कि अश्विन को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में शामिल किया गया है.