Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये महान फील्डर बन सकता है भारत का नया क्षेत्ररक्षण कोच

खेल डेस्क। विश्व के दिग्गज फील्डर रह चुके दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज जोंटी रोड्स अब भारतीय क्रिकेट टीम के नए क्षेत्ररक्षण कोच बन सकते हैं। जोंटी रोड्स ने भारतीय क्रिकेट टीम के नए क्षेत्ररक्षण कोच पद के लिए आवेदन किया है।

आज इस टी-20 लीग में युवराज और गेल के बीच देखने को मिलेगा मुकाबला

एक खेल वेबसाइट को इस बात की जानकारी देते हुए दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर रोंटी रोड्स ने कहा कि मैंने भारत के क्षेत्ररक्षण कोच के पद के लिए आवेदन किया है।

इस दौरान जोंटी रोड्स ने कहा कि मेरी पत्नी और मुझे इस देश से प्यार है और इस देश ने पहले ही मुझे इतना कुछ दिया है। हमारे दो बच्चों का जन्म यहीं पर हुआ है।

अब श्रीलंकाई गेंदबाज मुरलीधरन पर बनेगी फिल्म, ये अभिनेता निभाएगा किरदार

जोंटी रोड्स को उनके क्षेत्ररक्षण के कारण क्रिकेट में विशेष रूप से जाना जाता है। जोंटी रोड्स ने अपने टेस्ट करियर में 34 और वनडे में 105 कैच लपके हैं।गौरतलब कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मुख्य कोच, बल्लेबाजी कोच, गेंदबाजी कोच और क्षेत्ररक्षण कोच के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।