Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस बार प्रो कबड्डी का खिताब जीतेंगे: गुजरात फार्च्यून जायंट््स

अहमदाबाद
प्रो कबड्डी लीग में अपने प्रवेश के बाद से दोनों सत्रों में फाइनल तक पहुंचने वाली युवा टीम गुजरात फार्च्यून  जायंट््स ने सोमवार को कहा कि इस बार यानी लीग के सीजन 7 में यह बदली हुई रणनीति के जरिये खिताब पर जरूर कब्जा जमायेगी। इस बार भी पीकेएल की  सबसे युवा इस टीम के आधिकारिक जर्सी लांच के मौके पर टीम के खिलाड़यिों और  कोच मनप्रीत सिंह और नीर गुलिया की मौजूदगी में मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय आडेसरा ने कहा कि इस बार भी टीम ने युवाओं पर ही दांव लगाया  है। पर इस बार रणनीति बदली रहेगी।

डिफेंस के साथ ही साथ अटैक को भी मजबूत  बनाया गया है और सबसे अधिक ध्यान चोट से बचने और ऐसी स्थिति में वैकल्पिक  योजना पर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कबड्डी में  चोट की बहुत संभावना रहती है। झटपट रणनीति भी इस खेल का जरूरी हिस्सा है।  इसमें क्रिकेट की तुलना में भी रणनीति तय करने के लिए कम समय होता है। टीम  ने पिछले तीन माह में गांधीनगर के भारतीय खेल प्राधिकरण परिसर में जबरदस्त  प्रशिक्षण लिया है। टीम का अभियान वाक्य ही ‘इस बार छोड़ना नहीं’ है और यह हर हाल में खिताब जीतना चाहेगी। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि यह सच है कि  अभी लीग की 12 में से एक टीम में भी गुजराती खिलाड़ी नहीं है पर राज्य की  खेल प्रतिभाओं को उभारने वाले कार्यक्रमों से उन्हें लगा है कि आने वाले  समय में केवल उनकी ही नहीं बल्कि हर टीम में गुजराती खिलाड़यिों का बोलबाला होगा। जल्द ही अहमदाबाद में एक कबड्डी अकादमी की भी स्थापना की जायेगी।